फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasjang news rain alart

Kasganj News: मौसम विभाग का आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 06 May 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 मई को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई से 10 मई की अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी और गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम होगा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 70 से 86 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 43 से 52 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

हवा की दिशा उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व रहने की संभावना है तथा इसकी गति 7 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जो सामान्य से अधिक मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आकाश ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम में खुले स्थानों पर न जाएं, पेड़ों के नीचे शरण न लें और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed