{"_id":"6272483fa682553be123f82b","slug":"kasganj-road-accident-auto-driver-death-before-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हादसा: दरवाजे पर आनी थी डोली, उठी बेटे की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हादसा: दरवाजे पर आनी थी डोली, उठी बेटे की अर्थी
Wed, 04 May 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 03:02 PM IST
सार
पटियाली-कायमगंज मार्ग पर अशोकपुर गांव के पास मंगलवार सुबह बोलेरो और ऑटो की भीषण टक्कर में ऑटो सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में मरने वाले ऑटो चालक के यहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
मृतक ऑटो चालक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली के अशोकपुर के निकट बोलेरो एवं ऑटो की भिडंत में मृतक ऑटो चालक के परिवार में शादी समारोह की चल रहीं तैयारियां मातम में बदल गईं। ऑटो चालक सरनाम की 11 मई को शादी होनी थी। शादी की तिथि नजदीक आ जाने से परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। दरवाजे पर दुल्हन की डोली आनी थी, लेकिन बेटे की अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से तय हुई थी शादी
ऑटो चालक सरनाम निवासी रायपुर कायमगंज फर्रुखाबाद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजन ने इलाहाबाद से उसकी शादी तय कर दी। 11 मई को बरात जानी थी। शादी में एक सप्ताह का ही समय रह जाने पर परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। दुल्हन के स्वागत को लेकर तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी भी शुरू कर दी गई, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
विज्ञापन
घर में पसर गया मातम
घर में खुशी का माहौल था वहां गम और मातम पसर गया। उसकी मां बीना देवी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंची। वह बार-बार यही कह रही थी कि यदि उसे पता होता कि मेरा बेटा ऑटो लेकर जाने के बाद लौटकर नहीं आएगा तो उसे हरगिज जाने नहीं देती।
विज्ञापन
मृतकों की सूची
- रूपरानी (50) निवासी घसिया चिलोली करवा, थाना कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद
- गोपी (9) पुत्र विमलेश शर्मा निवासी घसिया चिलोली करवा, थाना कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद
- आरोही (7) पुत्री संजय निवासी पुरवा चौहान, थाना विधूना, जिला औरैया
- सुनीता शर्मा (45) निवासी घसिया चिलोली करवा, थाना कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद
- नीरज देवी (48) निवासी घसिया चिलोली करवा, थाना कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद
- कुसुमा देवी (57) निवासी घसिया चिरौली करवा, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद
- मीना देवी (45) पत्नी राकेश शर्मा निवासी घसिया चिरौली करवा, धाना कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद।
- ऑटो चालक सरनाम (26) निवासी रायपुर, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
- मंजू शर्मा (45) पत्नी राजेंद्र शर्मा निवासी घसिया, चिलौली, कायमगंज।
- किरन (42) पत्नी सुधीर निवासी मेहंदी बाग, कायमगंज, फर्रुखाबाद।