फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj police murder case police arrested two accused

कासगंज में बिकरू: सिपाही हत्याकांड और पुलिस टीम पर हमले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Mar 2021 09:38 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 09:38 AM IST
सार

- स्यौंड़ी के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, दो तमंचे बरामद
- पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए 25-25 हजार के दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है

विज्ञापन
kasganj police murder case police arrested two accused
आरोपी मौहर सिंह और मानपाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिढ़पुरा के नगला धीमर में शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपी मोती सिंह के दो भाई मौहर सिंह एवं मानपाल फरार चल रहे थे। इनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान स्यौंड़ी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बीती 9 फरवरी को सिढ़पुरा थानाक्षेत्र में कालीनदी की कटरी में शराब माफिया मोती सिंह ने अपने भाइयों व अन्य लोगों के साथ उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं आरक्षी देवेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षी देवेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में मोती सिंह और उसका भाई मारे गए थे जबकि उसके दो और भाई मौहर सिंह और मानपाल फरार चल रहे थे। उनके ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहीं थीं। तभी सूचना पर पुलिस ने स्यौंड़ी के जंगल में मौहर सिंह और मानपाल की घेराबंदी की। पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे व फायर हुए तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए 25-25 हजार के दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करके सराहनीय कार्य किया है। - मनोज सोनकर, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed