{"_id":"69b7143c0c801e9f9002ffe1","slug":"kasganj-news-up-police-exam-kasganj-news-c-175-1-kas1001-144751-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 1535 ने छोड़ी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 1535 ने छोड़ी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
फोटो 35 कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षर्थी। स्रोत:संव
कासगंज। जिले में दस परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। 1535 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 3120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 2345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 775 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 3120 में 2360 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह 7 बजे के बाद से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। 10 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षार्थियों को 8:30 बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
बायोमैट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट और आंखों की रेटीना का मिलान किया गया। इस प्रक्रिया में समय लग रहा था जिसके कारण प्रवेश की प्रक्रिया डेढ़ घंटे पहले शुुरू की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में भी डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई।