Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news thai apple agriculture

Kasganj News: थाई एप्पल बेर से चमकी किस्मत... 10 बीघा बाग से बंपर आमदनी कर मिसाल बने किशनपाल

Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
kasganj news thai apple agriculture
फोटो12मोहनपुरा के महमूदपुर नगरिया में चारों तरफ जाल से ढका ​थाई ग्रीन एप्पल बेर का बाग । संवा
मोहनपुरा। पारंपरिक खेती से हटकर कुछ नया करने का जज्बा हो तो खेती भी मुनाफे का बेहतर जरिया बन सकती है। मोहनपुरा के समीपवर्ती गांव महमूदपुर नगरिया निवासी किसान किशनपाल ने थाई ग्रीन एप्पल बेर की खेती अपनाकर इसकी मिसाल पेश की है। 10 बीघा जमीन में फैला उनका बेर का बाग अब भरपूर उत्पादन दे रहा है।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और बाजार की मांग के सहारे किसान लगातार 3 वर्षों से बेर की खेती से अच्छी आमदनी कर रहे हैं। किशनपाल ने थाई ग्रीन एप्पल बेर की खेती के बारे में यूट्यूब और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई। इसके बाद मार्च 2022 में 4 बीघा जमीन पर बेर के पौधे लगाए। शुरुआती अनुभव बेहतर रहे तो 6 बीघा और जमीन पर बाग का विस्तार कर दिया। अब 10 बीघा में फैला बाग उत्पादन देने लगा है। पारंपरिक फसलों से हटकर शुरू की गई यह खेती उनके लिए आमदनी का बेहतर विकल्प बन गई है।
विज्ञापन



जाल से घेरा पूरा बाग, स्प्रिंकलर से सिंचाई
बेर की खेती को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किशनपाल ने आधुनिक विधियों को अपनाया है। पूरे खेत में स्प्रिंकलर पाइपलाइन बिछाई गई है। वहीं, बाग को चारों तरफ से जाल लगाकर ढका गया है, जिससे विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जानवरों से फलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। किसान हर वर्ष जाल बदलकर नया लगाते हैं। इससे फसल की सुरक्षा के साथ गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा और अलीगढ़ से लेकर बाहरी मंडियों तक मांग
बाग में तैयार बेर की बिक्री कासगंज, एटा और अलीगढ़ की मंडियों में की जाती है। इसके अलावा देहरादून, चंडीगढ़ और बरेली के व्यापारी भी बेर खरीदने पहुंचते हैं। थोक बाजार में फल की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है। स्थानीय मंडियों के साथ बाहरी व्यापारियों की मांग ने किसान को अपनी उपज के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराया है। थाई ग्रीन एप्पल बेर अपने बड़े आकार और आकर्षक रंग के लिए जाना जाता है। किशनपाल के बाग में तैयार होने वाले बेर का वजन करीब 70 से 90 ग्राम तक पहुंच जाता है। अक्तूबर माह में फल आना शुरू हो जाता है। फल पकने के बाद जनवरी और फरवरी तक इसकी बिक्री होती रहती है। किशनपाल ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 40 से 50 क्विंटल प्रति बीघा उत्पादन प्राप्त हुआ।

कटाई से निकलने वाला ईंधन भी बन रहा आमदनी का जरिया
बेर के पौधों की प्रतिवर्ष मई माह में कटाई-छंटाई की जाती है। जमीन से महज 1 फुट ऊंचाई से पौधे को पूरा काट दिया जाता है। इससे पेड़ों की बढ़वार और उत्पादन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। कटाई के दौरान करीब 8 क्विंटल ईंधन प्रतिवर्ष निकलता है। इसकी बिक्री से कटाई में लगने वाली मजदूरी का खर्च निकल जाता है। इस तरह बाग की देखरेख से निकलने वाली लकड़ी भी उपयोगी साबित हो रही है।


आंकड़े एक नजर में
- प्रति बीघा उत्पादन : 40 से 50 क्विंटल
- थोक बिक्री दर : 30 से 40 रुपये प्रति किलो
- फल का वजन : 70 से 90 ग्राम
- लागत : करीब 10 से 12 हजार रुपये प्रति बीघा प्रतिवर्ष
- कटाई से निकलने वाला ईंधन : करीब 8 क्विंटल प्रतिवर्ष


पारंपरिक खेती से हटकर वैज्ञानिक विधि और प्रबंधन अपनाकर नई खेती करने में कुछ लागत जरूर बढ़ती है, लेकिन आमदनी भी काफी बेहतर मिलने की संभावना रहती है। बेहतर उत्पादन और बाजार में अच्छी मांग के चलते थाई ग्रीन एप्पल बेर की खेती पारंपरिक खेती से हटकर अच्छी आमदनी का बेहतर विकल्प है। यह नवाचारी किसानों के लिए प्रेरणा है। किसी भी सहायता की स्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. विकास रंजन चौधरी, प्रभारी, केवीके, मोहनपुरा, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed