फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news road accident death

Kasganj News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 02 Jul 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
kasganj news road accident death
फोटो22सहावर के गांव नगला धोकल में युवक यशवीर का शव पहुंचने के बाद रोते बिलखते परिजन ।संवाद
कासगंज। अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

सहावर के गांव नगला धोकल निवासी यशवीर (25) मंगलवार को बाइक पर सवार होकर बहन कुसुमा के घर अमांपुर के गांव नगला तेजसिंह में शादी समारोह शामिल होने के लिए गए थे। उनके तहेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रात 8:30 बजे शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अमांपुर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। तहेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि यशवीर दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी एक साल पहले अंजलि के साथ हुई थी। वह पंजाब के अमृतसर में मजदूरी का कार्य करता था। वह 26 जून को गांव आया था। यशवीर की मौत के बाद मां धनदेवी,पत्नी अंजलि सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------
वर्जन
-वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है। -दुर्गेश कुमार मिश्रा, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed