Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news polytecnic exam

Kasganj News: पॉलिटेक्निक की परीक्षा में सरल प्रश्नों ने खिलाए विद्यार्थियों के चेहरे

Sat, 21 Nov 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्राविधिक शिक्षा परिषद की विषम सेमेस्टर एवं विशेष बैक पेपर की परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों और महामाया पॉलिटेक्निक फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, याकूतगंज में निर्धारित व्यवस्था के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपना अनुभव साझा किया और बताया कि सवाल पाठ्यक्रम के अनुरूप थे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में प्रथम पाली की परीक्षा के लिए 117 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 116 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। यहां आर्किटेक्चरल डिजाइन-ए, बेसिक सर्वेइंग तथा फ्लूइड मैकेनिक्स एंड हाइड्रोलिक्स मशीनरी विषयों की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

महामाया पॉलिटेक्निक फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, याकूतगंज में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 86 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। यहां फ्लूइड मैकेनिक्स एंड हाइड्रोलिक्स मशीनरी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की बात
सवाल पाठ्यक्रम के अनुसार थे, इससे पेपर आसानी से हल हो गया। - विवेक कुमार
प्रश्नपत्र में दिए गए सवाल पहले से तैयार किए हुए मिले, जिससे पेपर अच्छा हुआ। - गुलरेज खान
आर्किटेक्चर का प्रश्न काफी सरल रहा और सवाल पहले से तैयार किए हुए मिले। - अमर सिंह
प्रश्नपत्र में बेसिक सर्वे तथा फ्लूइड मैकेनिक्स और हाइड्रोलिक्स मशीनरी से संबंधित प्रश्न सरल आए। - यशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed