फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news national flag

Kasganj News: पिछले एक माह से ब्लॉक परिसर में लहरा रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज

Mon, 16 Mar 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सहावर। विकास खंड परिसर में लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज पिछले एक माह से फटा हुआ है। जब लोगों की नजर इस पर पड़ी, तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड परिसर में लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज पिछले एक माह से फटा हुआ है। इस मामले में ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण फटा हुआ तिरंगा ब्लॉक परिसर में लहरा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक परिसर में तिरंगा लहराने के लिए एक बड़ा पोल लगाया गया है। जिस पर हमेशा तिरंगा लहराता रहता है। एक महीने से यह देखा जा रहा है कि तिरंगा फटा हुआ है। हालांकि, ब्लॉक परिसर में कई जिम्मेदार अधिकारी बैठते हैं, लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं गया। उन्हें इस स्थिति की जानकारी तक नहीं है। फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज लहराना भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन और राष्ट्रीय अपमान है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अब्दुल रियाज, झाझन लाल, आजाद मियां, रवि, गिरिश चंद्र, चमन, दिलशाद ने राष्ट्रीय ध्वज को बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन :

अभी बीते दिनों राष्ट्रीय ध्वज को बदलवाया गया था। तेज हवा चलने के कारण हो सकता फिर से फट गया हो, लेकिन सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज बदलवा दिया जाएगा। - चरण सिंह बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed