{"_id":"6a456857cf8b2c6d320716b4","slug":"kasganj-news-monsoon-rain-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-150040-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बारिश के बाद चार दिन राहत के आसार, अभी सक्रिय रहेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बारिश के बाद चार दिन राहत के आसार, अभी सक्रिय रहेगा मानसून
फोटो06कासगंज में बारिश के बाद बिलराम गेट बाजार में सड़क पर भरा बरसात का पानी। संवाद
Link Copied
कासगंज। जिले में बुधवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली है, साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में अगले चार दिनों तक आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। गरज-चमक, आंधी-तूफान और तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यह तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। वातावरण में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 74 से 88 फीसदी और न्यूनतम 52 से 61 फीसदी के बीच रह सकती है। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 3 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति सामान्य से 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक होने की संभावना है। मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आकाश ने किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखें। धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई इसी के अनुसार करें। यह समय फसलों के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।