{"_id":"6a4ac5399738c1877f03a759","slug":"kasganj-news-mohanpur-mahapanchayat-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150254-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत पर महापंचायत कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत पर महापंचायत कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन
फोटो36कासगंज के गांव मोहनी मामूरगंज में आयोजित महापंचायत में पहुंचे सपा सांसद देवेश शाक्य व अ
मोहनपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पवसरा में 28 जून को हुई गांव मोहिनी मामूरगंज निवासी राहुल कुमार की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। घटना के विरोध में राहुल के पैतृक गांव मोहिनी मामूरगंज में महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में मृतक के परिजन ने घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
महापंचायत में पहुंचे सपा सांसद देवेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत वैश्य, सपा नेता प्रवेंद्र राणा, अविनाश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार की बात सुनी। परिजन की ओर से उपलब्ध कराए तथ्यों और साक्ष्यों का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली प्रभारी पुलिस बल और मोहनपुरा चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजलि के बयान भी दर्ज किए। मृतक के भाई सोनू पुंढीर और विवेक का आरोप है कि राहुल की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
उनका कहना है कि अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इससे परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। महापंचायत में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद