फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news maharana pratap

Kasganj News: धूमधाम से निकली महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा

Sun, 10 May 2026 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj news maharana pratap
फोटो22गंजडुंडवारा महाराण प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल महाराणा प्रताप की झां
गंजडुंडवारा। नगर में शनिवार को वीर क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। काली मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। पूरे नगर में महाराणा प्रताप के जयघोष गूंजते रहे।कार्यक्रम की शुरुआत नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में आयोजित गोष्ठी से हुई। इसमें वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओ.पी. सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, मेगेन्द्र पाल सिंह राठौर, ठाकुर धर्मवीर सिंह बैस, ओमकुमार सिंह बैस, विप्पू मुखिया, अखंड प्रताप सिंह, संजय सिसोदिया एवं अजय गुप्ता ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान शिव, राधा-कृष्ण, काली मंडल एवं महाराणा प्रताप की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्गों पर जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर समाजसेवी सुरेश चंद्र आर्य, कृष्ण कुमार सिंह, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, पूर्व छात्र नेता रामकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह मुखिया, विमल दिवाकर, सभासद मोहिता सिंह, पवन चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed