Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news holi roadways bus staff

Kasganj News: होली पर्व के लिए रोडवेज ने की तैयारी

Wed, 25 Feb 2026 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
kasganj news holi roadways bus staff
फोटो26कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
कासगंज। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। पर्व पर यात्रियों के आने-जाने के लिए 28 फरवरी से अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। इससे लोगों का सफर आसान होगा और अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

कासगंज डिपो से प्रतिदिन 104 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों में प्रतिदिन यात्री अलीगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा, बरेली, नोएडा, गुरुग्राम,एटा, बदायूं सहित अन्य स्थानों के लिए लोग सफर करते हैं। काफी संंख्या में लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौटते हैं। इससे पर्व पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। घर लौटते समय लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की है। यात्रियों की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 28 फरवरी से परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। पर्व पर कार्य करने पर चालक-परिचालकों और कार्यशाला के कर्मियों को प्रोत्साहन योजना का लाभ भी दिया जाएगा। डिपो इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि होली पर्व यात्रियों को सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे बसों में सफर करने वाले लोगों को पर्व पर घर लौटते समय परेशानी का सामना न करना पड़े। परिवहन निगम ने पर्व पर कार्य करने वाले चालक,परिचालक व डिपो कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed