फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news electric load

Kasganj News: घरों में बढ़े एसी-कूलर और उपकरणों ने बढ़ाया लोड

Sun, 23 Aug 2026 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
kasganj news electric load
फोटो 03 - विद्युत उपेंद्र सिकहरा। स्रोत : संवाद - फोटो : गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
कासगंज। घरों में एसी, कूलर, फ्रिज, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की संख्या बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। जिले में 35 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों का लोड बढ़ चुका है। इसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ रहा है। जुलाई माह में निर्धारित खपत से करीब 40 मेगावाट अधिक बिजली खर्च हुई। बढ़ी खपत के चलते जहां बिजली विभाग पर आपूर्ति बनाए रखने का दबाव बढ़ा है, वहीं उपभोक्ताओं को भी अधिक बिल का झटका लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2,41,168 विद्युत उपभोक्ता हैं। इनके घरों तक आपूर्ति के लिए 123 विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। गर्मी के मौसम में एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है। इसके साथ ही फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, माइक्रोवेव और अन्य उपकरणों का उपयोग भी बढ़ रहा है। पहले जिन घरों में सीमित विद्युत उपकरण होते थे, अब वहां संख्या बढ़ने से स्वीकृत विद्युत लोड भी प्रभावित हुआ है। जिले में जुलाई माह में 35,270 उपभोक्ताओं के घरों का विद्युत लोड बढ़ा है। लोड बढ़ने के साथ जुलाई में 40 मेगावाट अधिक बिजली खर्च होने से विद्युत निगम पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।
विज्ञापन


जिले में तीन माह में हुई बिजली की खपत
· मई माह में 62.695 मिलियन यूनिट
· जून माह में 65.915 मिलियन यूनिट
· जुलाई माह में 68.583 मिलियन यूनिट

बढ़े लोड के साथ बढ़ा बिल
विद्युत लोड बढ़ने का असर उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अधिक उपकरण चलने से यूनिट खपत बढ़ रही है, जिससे बिल की राशि भी बढ़ रही है। अशोक नगर निवासी वाहिद सभासद ने बताया कि पहले उनका बिल 1,000 से 1,200 रुपये के बीच आता था, लेकिन अब यह 3,000 से 3,200 रुपये तक पहुंच गया है। बढ़ती घरेलू बिजली खपत विद्युत निगम के लिए आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की चुनौती बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

वर्जन :

- उपभोक्तों के घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग अधिक हो रहा है। इससे ज्यादा बिजली खपत होने पर उनके घरों का लोड शासन स्तर से बढ़ा है। प्रतिमाह 300 से 400 नए उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर रहे हैं। पीयूष कुमार,अधिशाषी अभियंता विद्युत ग्रामीण कासगंज।
रिपोर्ट:सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed