फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news chankracharya avimukeswaranad

Kasganj News: जो गो-रक्षा का संकल्प पूरा करेगा उसे वोट दें

Thu, 11 Jun 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
kasganj news chankracharya avimukeswaranad
फोटो 39 - कासगंज में उर्मिला कोल्ड स्टोर परिसर में ज्योतिषपीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य अविमुक
कासगंज। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को शहर पहुंचे। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के शीतगृह परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उनकी आरती उतारी गई और पूजन किया गया। लोगों ने गो-रक्षा का संकल्प लिया। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद देर शाम करीब 7:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। यह उनका मौन रहने का समय था। इसलिए उन्होंने सीधे तौर पर लोगों को संबोधित नहीं किया। न किसी से वार्ता की। उनके साथ चल रहे शिष्य मंडल के संतों ने गो-रक्षा के संकल्प पर चर्चा की। कहा गया कि आगामी चुनावों में जो गो-रक्षा का संकल्प पूरा करेगा, उसे वोट दिया जाए। संत शंभू प्रभानंद ने कहा कि गो-माता और सनानत संस्कृति की रक्षा के लिए धर्म युद्ध यात्रा शंकराचार्य स्वामी की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी का संकल्प है कि प्रदेश की हर विधान सभा क्षेत्र में एक गो-धाम स्थापित हो। शहर में इसकी जिम्मेदारी सचिन यादव को सौंपी गई। सभी को गो-रक्षा का हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी का आगमन शहर के लिए बड़े सौभाग्य का प्रतीक है। उन्होंने भी गो-रक्षा का संकल्प लिया और लोगों से गो-रक्षा का आहवान किया। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव एवं उनकी पत्नी सीमा यादव ने शंकराचार्य का पूजन करते हुए आरती उतारी। कार्यक्रम के दौरान हरिओम शर्मा, राकेश राजपूत, सत्तन शाक्य, राजवीर सिंह साहू, संजीव यादव, विजय जैन, विशाल, देवेंद्र लोधी, अरुण राजपूत, बृजेश पहलवान, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, कमल सिंह मौर्य, पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed