फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news bsp party

Kasganj News: बूथ मजबूत होगा तो 2027 में बसपा की राह होगी आसान

Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news bsp party
फोटो23अमांपुर विधानसभा के गांव नगला रामचंद्र में आयोजित बसपा की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी ।स्
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में, विधानसभा क्षेत्र अमांपुर के सेक्टर-01 गऊपुरा में नगला रामचंद्र स्थित ठाकुरदास के आवास पर एक सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार ने की। मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह प्रधान ने उपस्थित बूथ पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की राह आसान होगी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. राजकपूर बौद्ध ने कहा कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव में एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम और सर्वसमाज को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग से बसपा पांचवीं बार सरकार बनाने में सफल होगी। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी हुंडी लाल बघेल, महासचिव मनवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, डॉ. डीएस गौतम, ठाकुरदास, चरणदास सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed