{"_id":"68b97c1753053a7db9080dc6","slug":"kasganj-murder-case-two-accused-who-stabbed-young-man-to-death-arrested-in-encounter-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या...पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी, दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या...पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी, दोनों के पैर में लगी गोली
Thu, 04 Sep 2025 05:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:33 PM IST
सार
बीच बाजार युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जबावी कार्रवाई की तो दो आरोपी असलम और शमशुल पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नवाबगंज नगरिया में बुधवार शाम रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक की चाकू की गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम असलम और शमसुल उर्फ शुल्ला है।
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अंकिता शर्मा ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को रवाना किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी पटियाली से उस्मानपुर जाने वाले रास्ते पर बूढ़ी गंगा पुलिया के पास मौजूद है।

सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य, पटियाली, एसओजी व सर्विलांस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जबावी कार्रवाई की तो दो आरोपी असलम और शमशुल पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये है पूरा मामला
गांव नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर को कुछ समय पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। राजकुमार बुधवार शाम करीब 4 बजे साथी टिंकू के साथ उधार दिए रुपये मांगने बाजार पहुंचे। रुपये वापस मांगने पर उनका आरोपियों से विवाद हो गया।
इस दौरान आरोपियों ने राजकुमार और टिंकू को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। टिंकू का उपचार चल रहा है। मामला दो समुदाय के बीच का है इसलिए गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने रोड जाम कर दिया। डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुबह फिर लगाया दो घंटे जाम
हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे फिर से रोड पर जाम लगा दिया। एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली संतोष कुमार, प्रधान धर्मवीर सिंह, समाजसेवी डॉ. नेमचंद सक्सेना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान करीब 2 घंटे तक रोड जाम रहा। सीओ गांव में फोर्स के साथ मौजूद हैं।
रोते-रोते बेहोश हो गई पत्नी
राजकुमार की पत्नी बबिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते-रोते बेहोश हो गई। परिवार की महिलाएं उसे संभालती रही, लेकिन उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें-यमुना का रौद्र रूप: ब्रह्मलाल महाराज की देहरी तक पहुंची कालिंदी, आरती कर की गई शांत होने की प्रार्थना; VIDEO