फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj-Atrauli and Etah to Tundla road should be made a national highway.

Kasganj News: कासगंज-अतरौली एवं एटा से टूंडला मार्ग को बनाया जाए राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 12 Dec 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 12 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kasganj-Atrauli and Etah to Tundla road should be made a national highway.
फोटो 10 कासगंज सांसद देवेश शाक्य शीत कालीनसत्र में सांसद में बोलते। स्रोत: स्वयं
कासगंज। सपा सांसद देवेश शाक्य ने संसद के शीतकालीन सत्र में एटा-कासगंज संसदीय क्षेत्र के सड़क से जुड़े मुद्दे संसद में उठाते हुए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण कराने की मांग उठाई है। सांसद का कहना है कि छोटे मार्ग होने के कारण अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं इससे तमाम लोगों की जान जाती है।
विज्ञापन

सांसद देवेश शाक्य ने संसद में कहा कि कासगंज-अतरौली मार्ग जो अलीगढ़ को कनेक्ट करता है, यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां काफी हैवी ट्रैफिक निकलता है। यह रास्ता दुर्घटनाओं के लिए बेहद संवेदनशील है। उन्होंने मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित कर फोरलेन सड़क बनवाने की मांग उठाई। वहीं एटा-टूंडला मार्ग को भी महत्वपूर्ण मार्ग बताते हुए कहा कि एटा-टूंडला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए और उसके अनुरूप सड़क का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि आगरा जाने के लिए एटा-टूंडला मार्ग से होकर जाना पड़ता है। मार्ग छोटा होने के कारण काफी दिक्कतें होती हैं और दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग काफी संवेदनशील है और ट्रैफिक का भी काफी दबाव है।
विज्ञापन


संसद में उठाया गया टीईटी परीक्षा का मुद्दा
कासगंज। सपा सांसद देवेश शाक्य ने संसद में उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का टीईटी परीक्षा से जुड़ा मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सेवारत शिक्षकों की टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त की जाए। इस परीक्षा के निर्णय से शिक्षक व उनके परिवार परेशान हैं। इसके अतिरिक्त टीईटी परीक्षा पास कर चुके 69 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed