{"_id":"6a36e84ea24f7fc52b0d5777","slug":"justice-will-be-served-to-the-family-the-culprits-will-not-escape-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149530-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: परिवार के साथ होगा न्याय, अपराधी बचेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: परिवार के साथ होगा न्याय, अपराधी बचेंगे नहीं
Sun, 21 Jun 2026 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31 गंजडुंडवारा के एक गांव में मासूम बच्ची की हत्या के मामले की जांच करने पहुंचे एससीएसटी आ
कासगंज/गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की तीन सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के एक गांव में 6 जून को लापता हुई बच्ची का शव 9 जून को गांव के बाहर एक खेत से बरामद हुआ था। पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे, उमेश कठेरिया और महिपाल वाल्मीकि शामिल हैं। टीम ने शनिवार को गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एसपी ओम प्रकाश सिंह से घटना की एवं कार्रवाई की जानकारी ली। आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आयोग पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकेगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर मामले का प्रभावी खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया। आयोग के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि मामले की लगातार निगरानी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान एसपी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ अमित कुमार मौजूद रहे।