{"_id":"699a1f713854ccdbf809d41e","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-50000-stolen-from-home-kasganj-news-c-25-1-agr1008-995268-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 50 हजार की नकदी सहित घर से आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 50 हजार की नकदी सहित घर से आभूषण चोरी
Sun, 22 Feb 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बछुईया के एक घर में चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी की वारदात काे अंजाम दिया। घर से चोर 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह बिखरे पड़े सामान देखकर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीडि़त राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वह घर में अकेला था। पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात में वह सो रहा था, तभी चोर घर में घुस गए। कमरों के ताले और कुंडी तोड़कर बक्से में रखे सोने-चांदी के गहने, भैंस की बिक्री से आई 50 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। आसपास के ग्रामीण जब सुबह उठे तो राधेश्याम का घर खुला और सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों ने घर में घुसकर राधेश्याम को जगाया तो वह चोरी की घटना को देख अवाक रह गया। तुरंत ही यूपी 112 पुलिस और थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई और जांच शुरू कर दी। राधेश्याम ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।