फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Hockey players, men and women, will be able to showcase their talent at the state level.

Kasganj News: हॉकी महिला व पुरुष राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखा सकेंगे खिलाड़ी

Sat, 06 Dec 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली, सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। खेल विभाग ने जिला स्तरीय ट्रायल के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाली महिला व पुरुष हॉकी प्रतियाेगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन होना है। इसके लिए पुरुष वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरों में किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायल 9 दिसंबर को अलीगढ़ में होगा। चयनित खिलाड़ी 19 से 24 दिसंबर तक रामपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरों में आयोजित किया जाएगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 11 दिसंबर को अलीगढ़ में होगी। इसमें चयनित खिलाड़ी 16 से 18 दिसंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ समय से पहुंचकर प्रति भाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed