{"_id":"695956d1e92aecde9f08b6a4","slug":"helmet-and-seat-belt-are-companions-for-safe-travel-kasganj-news-c-175-1-agr1054-141687-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हेलमेट, सीट बेल्ट हैं सुरक्षित सफर के साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हेलमेट, सीट बेल्ट हैं सुरक्षित सफर के साथी
Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो17गांव टंडोली माफी में ग्रामीणों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते एआरटीओ राम प
- फोटो : सांकेतिक
कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गांव टंडोली माफी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने ग्रामीणों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग कर सुरक्षित सफर के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। गांव टंडोली माफी में शनिवार को पंचायत घर परिसर में सड़क सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनकर सुरक्षित सफर करें। ओवर स्पीड व नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। गलत दिशा में वाहन न चलाएं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सफर न करने से बचें। कोहरे में वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगावाएं।
टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। पकड़े जाने पर उनके अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान हरवेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में नियमित रूप से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर ही सड़क पर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।