Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Heat wave wreaks havoc on the second day of Nautapa, mercury crosses 46 degrees

Kasganj News: नौतपा के दूसरे दिन भी लू का कहर, 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc on the second day of Nautapa, mercury crosses 46 degrees
फोटो03कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर जाती युवतियां। संवाद
कासगंज। नौतपा के दूसरे दिन भी जिले में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहा। तेज गर्म हवाओं और झुलसाती धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में नौतपा के दूसरे दिन मौसम का मिजाज बेहद गर्म और असहनीय बना रहा। सुबह से ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और लू के चलते अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो गई, जब गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दिया। गर्मी से बचने के लिए निराश्रित पशु छांव की तलाश करते नजर आए, जबकि पक्षी भी पानी और ठंडी जगहों की ओर भटकते दिखे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन

बेजुबानों की मदद करें
- पशु-पक्षियों के लिए: अपनी छत, बालकनी या घर के बाहर छायादार स्थान पर मिट्टी के सकोरों में पानी रखें।
- पालतू जानवरों के उन्हें ठंडी और हवादार जगह पर रखें और समय-समय पर ताजा पानी दें।
-जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
-----
लू के लक्षण पहचानें
- तेज सिरदर्द और चक्कर आना।
- जी मिचलाना या उल्टी होना।
- तेज बुखार के साथ त्वचा का लाल और खुश्क होना।
- मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन।
- आपातकालीन स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार/ठंडी जगह पर लिटाएं, शरीर को गीले कपड़े से पोंछें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पशु-पक्षियों के लिए: अपनी छत, बालकनी या घर के बाहर छायादार स्थान पर मिट्टी के सकोरों में पानी रखें।
- पालतू जानवरों के उन्हें ठंडी और हवादार जगह पर रखें और समय-समय पर ताजा पानी दें।
-जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
-----
लू के लक्षण पहचानें
- तेज सिरदर्द और चक्कर आना।
- जी मिचलाना या उल्टी होना।
- तेज बुखार के साथ त्वचा का लाल और खुश्क होना।
- मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन।
- आपातकालीन स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार/ठंडी जगह पर लिटाएं, शरीर को गीले कपड़े से पोंछें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed