{"_id":"6a74ce365fd4c864fd060b78","slug":"health-department-raids-seals-three-hospitals-and-ultrasound-centres-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-151809-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: स्वास्थ्य विभाग का छापा, तीन अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: स्वास्थ्य विभाग का छापा, तीन अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन
फोटो33कासगंज में एक निजी अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत:विभाग
कासगंज। जिले में अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज हो रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को नदरई गेट क्षेत्र में संचालित तीन अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की गई। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।
नोडल अधिकारी चिकित्सा पंजीकरण डॉ. कुँवर उत्कर्ष यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नदरई गेट स्थित सुमंत कुमार वाली गली में संचालित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल और कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी संस्थान में पंजीकृत चिकित्सक या पंजीकृत चिकित्सा स्टाफ मौजूद नहीं मिला। अस्पतालों में व्यवस्थाओं से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर में पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर एक टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने का मामला भी मिला। स्वास्थ्य विभाग ने इसे पीसीपीएनडीटी अधिनियम का गंभीर उल्लंघन मानते हुए संबंधित सेंटर के विरुद्ध भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित तीनों अस्पतालों को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता या निर्धारित मानकों के संचालित किसी भी चिकित्सा संस्थान के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।