फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   He murdered his wife with an axe

Kasganj News: कुल्हाड़ी से वार कर की थी पत्नी की हत्या

Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
He murdered his wife with an axe
फोटो23महिला की हत्या का खुलासकर जानकारी देते एएसपी सुशील कुमार । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में 11 माह पूर्व पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा किया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव गंगपुर निवासी रवींद्र की शादी 14 दिसंबर 2024 को प्रियंका (20) पुत्री प्रेमपाल निवासी गांव जिजपुरा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। मां सोमवती का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को बेटी के जेठ राजेश ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनका दामाद और बेटी काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा रहे हैं। जब काफी दिन बीतने के बाद जब उनकी बेटी से बात नहीं हुई तो वह अपने पति के साथ बेटी की ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

पूछताछ में जेठ की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करने लगा। बेटी के साथ अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर महिला का कंकाल खेत से बुधवार को बरामद किया गया था। पुलिस को उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पत्नी अपने किसी मित्र से फोन पर बात कर रही थी। इसकी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को चादर में लपटने के बाद प्लास्टिक की बोरी में रखकर पिता के साथ उमेश निवासी गढ़ी बढ़ौला के खेत में गड्ढा कर दफना दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गंगपुर से सोनौड़ी जाने वाले मार्ग से बुधवार की रात 7:30 बजे गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घर में टांड पर रखी कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed