फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Grand adornment of Khatu Shyam Baba on the occasion of Nirjala Ekadashi.

Kasganj News: निर्जला एकादशी पर्व खाटूश्याम बाबा का किया भव्य शृंगार

Thu, 25 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grand adornment of Khatu Shyam Baba on the occasion of Nirjala Ekadashi.
फोटो06कासगंज खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते भक्त ।संवाद
कासगंज। शहर के श्री बालाजी दरबार में निर्जला एकादशी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय श्री खाटू श्याम का भव्य शृंगार कर महाआरती उतारी गई। निर्जला एकादशी पर श्री खाटू श्याम बाबा को शीतल शरबत का भोग लगाया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और श्याम प्रेमियों के बीच शरबत प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महाआरती के बाद संकीर्तन में स्थानीय भजन गायकों और श्याम प्रेमियों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और दरबार हजारों हैं ऐसा दरबार कहां... जैसे सुप्रसिद्ध भजनों से गुंजायमान हो उठा। श्याम भजनों पर भक्त झूमते नजर जाए। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, राहुल दरगढ़, राहुल शारदा, बृजेश बिन्नी, यतेंद्र, गगन और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed