फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   From today, the nutrition will change at Anganwadi centers, Halwa will be available.

Kasganj News: आज से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बदलेगा पुष्टाहार, मिलेगा हलवा

Wed, 01 Apr 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
From today, the nutrition will change at Anganwadi centers, Halwa will be available.
फोटो01कासगंज में बना आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद
कासगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज से बच्चों और महिलाओं को मिलने वाले पुष्टाहार में बदलाव किया जा रहा है। नए मेन्यू के तहत बच्चों को अब मीठा हलवा और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ दिए जाएंगे। साथ ही, बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए केंद्रों के संचालन का समय भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिन पर लगभग 1 लाख 40 हजार 463 लाभार्थी पंजीकृत हैं। अभी तक बच्चों के आने का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक था। ग्रीष्मकाल में इसे बदलकर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों में सब्जी-रोटी, दाल-चावल, कोफ्ता-चावल, खिचड़ी या तहरी जैसे भोज्य पदार्थ दिए जाते थे। वहीं गर्भवती और धात्री महिलाओं को दलिया, चने की दाल और रिफाइंड तेल का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत छह माह से एक वर्ष तक के बच्चों को आटा-बेसन का हलवा दिया जाएगा। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आटा-बेसन की बर्फी, दलिया या मूंग-सोया खिचड़ी (बाल पुष्टिकर) मिलेगी। कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से मीठा हलवा और नमकीन दलिया की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए भी नए आहार में बदलाव किया गया है। अब उन्हें आटा, बेसन-सोया बर्फी या दलिया के साथ मूंग दाल की नमकीन खिचड़ी दी जाएगी।



आंगनबाड़ी केंद्रों के समय व पुष्टाहार में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। - सुशीला, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed