फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fish killed by toxic chemical; livelihood and daughter's wedding in jeopardy.

Kasganj News: जहरीली दवा से मरी मछलियां, आजीविका और बेटी की शादी पर संकट

Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fish killed by toxic chemical; livelihood and daughter's wedding in jeopardy.
फोटो31सोरोंजी के मानपुर नगरिया में तालाब में मरी मछली को दिखाते रामपाल। संवाद
सोरोंजी (कासगंज)। मानपुर नगरिया गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी तालाब में जहरीली दवा डालकर हजारों मछलियों को मार डाला। घटना ने मछली पालक रामपाल की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फरवरी माह में उनकी बेटी की शादी होने वाली थी जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हाे गया है।
विज्ञापन

भूमिहीन रामपाल पिछले तीन वर्षों से 30 हजार रुपये सालाना के पट्टे पर तालाब लेकर मछली पालन कर रहे थे। इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि तालाब में करीब 30 से 40 क्विंटल मछलियां थीं जिन पर उनकी आजीविका टिकी हुई थी।
विज्ञापन

वहीं फरवरी 2027 में फुलरा दूज के आसपास उनकी बेटी की शादी तय है। इसके खर्च और व्यवस्थाओं की पूरी उम्मीद इसी मछली पालन से होने वाली कमाई पर टिकी थी।
घटना की सूचना तत्काल नगरिया चौकी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जानकारी ली। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप से भी मिलकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पानी में तैर रहीं थीं मछली
रामपाल के अनुसार, किसी अज्ञात रंजिश या शरारत के चलते 18 सितंबर की दोपहर को तालाब में जहरीला पदार्थ मिला दिया गया है। अगले दिन शाम को जब ग्रामीणों ने मछलियों को मरने की सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि भारी संख्या में मछलियां पानी पर तैर रही थीं और किनारे पर आ गई थीं।

--------
वर्जन :
रामपाल निजी तौर पर मछलीपालन कर रहे थे। शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में पूर्व में जानकारी दी है। ज्यादा गंदगी होने से पानी में ऑक्सीजन की कमी होने पर मछलियां मर जाती है। -मोहम्मद आरिफ, कार्यकारी मत्स्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed