{"_id":"69e2760d63f20cbc840faefb","slug":"fire-breaks-out-in-tent-house-goods-worth-rs-12-lakh-burnt-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146369-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टेंट हाउस में लगी आग, 12 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टेंट हाउस में लगी आग, 12 लाख का सामान जला
विज्ञापन
फोटो64पटियाली के गांव हथोडा वन में टेंट गोदाम में आग लगने के बाद जला सामान । संवाद
पटियाली। गांव हथोड़ा वन में बृहस्पतिवार की रात एक टेंट हाउस की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग में करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
गांव हथौड़ा वन निवासी शीलेंद्र सिंह की कृष्णा टेंट और डेकोरेशन के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके घर आ गए थे। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें दुकान से आग की लपटें और धुआं निकल रहा है।
वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर उठाया तो अंदर आग की लपटें थीं। आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घरों के नलों और खेतों में लगे पंपसेट का पानी इस्तेमाल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टेंट हाउस स्वामी ने बताया कि दुकान का लगभग 12 लाख रुपये का टेंट और डेकोरेशन का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित को नियम के अनुसार हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।