फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered against 37 people, including the Farrukhabad MP and his sister, for rioting, robbery, and murderous assault.

Kasganj News: फर्रुखाबाद सांसद और बहन समेत 37 पर बलवा, लूट और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद थाना सहावर पुलिस ने फर्रुखाबाद से लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत, उनकी बहन रीना राजपूत, पत्नी सौभाग्यवती, बेटों और सुरक्षा गार्डों समेत 37 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई गांव लक्ष्मीपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और बहन के ससुर लक्ष्मण सिंह की शिकायत पर की गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह के अनुसार, उनका तीन मंजिला मकान सहावर के अवंतीबाई नगर में स्थित है। उनके बेटे रवींद्र कुमार का विवाह सांसद मुकेश राजपूत की सगी बहन रीना राजपूत से हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही रीना अपने सांसद भाई के राजनीतिक रसूख का धौंस दिखाकर पूरे परिवार को प्रताड़ित करती थीं। करीब एक साल पहले सांसद और उनके सहयोगियों ने बलपूर्वक उनके मकान व दुकान पर कब्जा कर लिया। रवींद्र को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, 7 सितंबर 2025 को विवाद के बाद रीना राजपूत ने कथित तौर पर फर्जी वीडियो बनवाकर अपने मायके में सूचना दी। उसी शाम करीब 8 बजे सांसद के इशारे पर दर्जनों हथियारबंद लोग पहुंचे और मकान को घेर लिया। डर के मारे परिवार के अन्य सदस्य इधर-उधर भाग गए, जबकि पीड़ित पहली मंजिल पर ही फंस गए। हमलावरों ने कटर से लोहे के दरवाजे और ताले काट डाले। पीड़ित ने रातभर अपनी लाइसेंसी रायफल के सहारे खुद की रक्षा की और लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
--------------------
50 लाख की लूट और सीसीटीवी डीवीआर ले जाने का आरोप
आरोप है कि 8 सितंबर की सुबह पुलिस ने उलटे पीड़ित के बेटे राजेश को पकड़कर उसकी रायफल जब्त कर ली और चालान कर दिया। इस दौरान घर पहुंची कैंसर पीड़ित बेटी प्रीति और पत्नी जानकी देवी को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावर अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 50 लाख रुपये, कीमती आभूषण, मकान के बैनामे, मुकदमे की फाइलें, चेकबुक और शैक्षणिक दस्तावेज लूट ले गए। साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी उखाड़ ले गए। पैतृक गांव लक्ष्मीपुर पहुंचने पर भी आरोपियों ने पीछा कर उनके साथ मारपीट की।

---------------------
सुनवाई न होने पर पहुंचे कोर्ट
जब स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। एमपी-एमएलए न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सहावर को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने बताया कि अदालत के निर्देशानुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

-----------

इन आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, उनकी पत्नी सौभाग्यवती, पुत्र अर्पित व अंकित, दो सुरक्षा गार्ड, बहन रीना राजपूत, भाई राकेश, दिनेश उर्फ नन्हे, संजीव, सुधाकर प्रधान, ओमसरन वर्मा (भट्टा वाले) सहित कुल 37 नामजद समेत 50 अज्ञात आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed