{"_id":"63b0364140767733084f33ef","slug":"fight-between-tt-and-youth-in-kasganj-station-for-traveling-without-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्टेशन में टीटी और युवकों के बीच मारपीट, एक-दूसरे को गिराकर पीटा, बिना टिकट यात्रा करने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्टेशन में टीटी और युवकों के बीच मारपीट, एक-दूसरे को गिराकर पीटा, बिना टिकट यात्रा करने पर विवाद
Sat, 31 Dec 2022 06:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:47 PM IST
सार
कासगंज जंक्शन पर शुक्रवार को टीटी और युवकों के बीच हाथा पाई हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टीटी और युवकों के बीच मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ट्रेन पर टीटी टिकट की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने यात्रा के लिए प्लेटफॉर्म पर आए युवकों से भी टिकट दिखाने को कहा। इस पर युवकों और टीटी के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया कि कुछ युवक कन्नौज से कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट चढ़ गए थे। चेकिंग के दौरान रेलवे की फतेहगढ़ टीम ने इन युवाओं का टिकट बना दिया। इसी बात को लेकर युवकों और टीटी के बीच तल्खी का माहौल बन गया। यहां जंक्शन पर युवक ट्रेन से खाना लेने उतरे तो टीटी ने उन्हें कुछ कहा।
इसी बात पर टीटी और युवाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें टीटी और युवक मामूली घायल हुए। मामला जीआरपी थाने पहुंचा। यहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जीआरपी के थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। कोई मामला दर्ज नहीं है।