{"_id":"69d11b0712fd87ef1f0141af","slug":"female-colleague-committed-inappropriate-act-against-female-teacher-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला सहकर्मी की गंदी करतूत: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहकर्मी की गंदी करतूत: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला
Sat, 04 Apr 2026 07:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:38 PM IST
सार
साथी शिक्षिका के घर पर कोल्डड्रिंक पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। होश आया तो वह बेडरूम में थी। पीडि़ता ने उस समय ध्यान नहीं दिया। बाद में साथी शिक्षिका ने आपत्तिजनक फोटो दिखाकर एक लाख रुपये मांगे। आरोपी आए दिन इसी तरह ब्लैकमेल कर रुपये लेते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा में एक सरकारी शिक्षिका ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिक्षिका के अनुसार उसके साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपने परिचित शिक्षक से दुष्कर्म कराया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। ब्लैकमेल कर कई बार रुपये लिए और शिक्षक फोटो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। विरोध करने पर परिजन को फोटो भेज दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
न्यू आगरा क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। पहले उनकी तैनाती सीतापुर जिले में थी। पति की असमय मृत्यु के बाद परिजन के कहने पर आगरा स्थानांतरण करवा लिया। पहले वह वैन से पढ़ाने जाती थी। वैन में शिक्षिका सुजाता सोनी और अन्य भी जाते थे। 2019 में सुजाता कार ने कार ले ली और सभी कार से जाने लगे। 2022 में उन्होंने प्रतिकर अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था। उसका स्वीकृति पत्र सुजाता अपने घर आवास विकास ले गई।
वह पत्र लेने उसके आवास पहुंची तो वहां सीतापुर के महौली तहसील के गांव कुतुबापुर निवासी संजीव रावत मिला। संजीव को वह पहले से जानती थीं क्योंकि वह भी शिक्षक है। इसके बाद सुजाता ने कोल्डड्रिंक पिलाई और वह बेहोश हो गईं। होश आया तो सुजाता के बेडरूम में थी। सुजाता ने अचानक तबियत खराब होने की जानकारी दी। उस समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। एक सप्ताह बाद सुजाता ने संजीव के साथ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर एक लाख रुपये मांगे। आरोपी आए दिन इसी तरह ब्लैकमेल कर रुपये लेते रहे। संजीव देर रात कॉल कर परेशान करता था। परिजन के समझाने पर उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नींद की गोली खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि आरोपी संजीव के शोषण से परेशान होकर उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने इलाज कराया और कारण पूछा तो उन्होंने जानकारी दी। परिजन ने संजीव रावत से बात की तो उसने शादी का प्रस्ताव दिया। जानकारी करने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और कई परिवार की इकलौती महिलाओं को इसी तरह बातों में फंसाता है। इसके बाद परिजन ने शादी से मना कर दिया।

रास्ते में रोक धमकाया
पीड़िता ने बताया कि आरोपी संजीव से बात नहीं करने पर सुजाता और संजीव ने 9 और 10 मार्च को कार से पीछा कर रास्ते में रोक धमकाया। आरोपियों ने उसके परिजन को अश्लील फाेटो भेज दिए। आरोप है कि सुजाता के मोबाइल से ही संजीव लगातार उनके परिजन को संदेश भेजकर धमका रहा है। इसके कारण पूरा परिवार अवसाद में है।
पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। आरोपियो की तलाश की जा रही है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी