{"_id":"6a3d6f5148e02cfceb003433","slug":"farmers-staged-a-sit-in-at-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-kasganj-news-c-175-1-kas1009-149751-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Thu, 25 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो08कासगंज में कलेक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता । स्रोत:संगठन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की मांगों को पूरा करने के साथ-साथ कुछ लंबित मामलों में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से गौतमबुद्धनगर में यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े अतिरिक्त मुआवजा, आवासीय प्लॉट, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समस्याएं तथा जेवर एयरपोर्ट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। इसके अलावा सोनभद्र जिले के भैंसवार गांव में चकबंदी विभाग की कथित अनियमितताओं और अन्य किसान मामलों के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी पर किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। इस मौके पर महासचिव बृजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार, अभिषेक कुमार, श्याम सिंह, संजेश कुमार, विपिन कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।