फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers protest against trade deal, demand to stop US agricultural products

Kasganj News: व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, अमेरिकी कृषि उत्पादों को रोकने की मांग

Thu, 04 Jun 2026 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against trade deal, demand to stop US agricultural products
फोटो - 12 कलक्क्ट्रे पर अपनी मांगों से संंबं​धित ज्ञापन सौंपते संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के क
कासगंज। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में बृहस्पतिवार को कासगंज में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान नाराज किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और अपनी मांगों पर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत की एक बड़ी आबादी खेती और डेयरी उद्योग पर निर्भर है, जिसमें ज्यादातर छोटे और सीमांत किसान हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत, अमेरिका में खेती बड़े पैमाने पर मशीनों से और भारी सरकारी सब्सिडी के सहारे होती है। ऐसे में अगर अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को बिना किसी टैक्स (शून्य शुल्क) के भारत में आने की अनुमति मिली, तो भारतीय किसान उनकी कम कीमतों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पप्पू, अजय, संजय, ज्ञान देवी और लता समेत कई अन्य किसान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
-----------------------------------
किसानों की प्रमुख मांगें
कृषि, डेयरी, पोल्ट्री (मुर्गी पालन) और मत्स्य पालन को इस मुक्त व्यापार समझौते से पूरी तरह बाहर रखा जाए।
न्यूनतम समर्थन मूल्य, सरकारी खरीद प्रणाली और देश की खाद्य सुरक्षा नीतियों के साथ कोई समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed