फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers are worried about the possibility of frost due to the continuous severe cold.

Kasganj News: लगातार भीषण ठंड के कारण पाले की आशंका से चिंतित हो रहे किसान

Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about the possibility of frost due to the continuous severe cold.
फोटो30गांव निजामपुर में एक खेत में खड़ीआलू की फसल। संवाद
मोहनपुरा।जनपद में लगातार भीषण ठंड का प्रकोप है, जिससे किसान पाला गिरने की आशंका से चिंतित हैं। रबी की फसलों के लिए कम तापमान अनुकूल होता है, लेकिन तापमान में अधिक गिरावट हुई तो यह खेती के लिए प्रतिकूल साबित होगा। इस समय खेतों में गेहूं, सरसों, आलू, मटर, तंबाकू आदि फसलें खड़ी हैं। मोहनपुरा क्षेत्र में मटर, सरसों, आलू और गेहूं की फसलें प्रमुख हैं। अगर पाला प़ड़ा तो इन फसलों में उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अपने खेतों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी है। यदि कहीं पाले की स्थिति हो तो तुरंत फसल बचाव के उपाय करने चाहिए।जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि पाले से फसलों के बचाव के लिए किसान खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखें। साथ ही खेत की मेड़ और कोनों पर घास फूस जलाकर धुंआ कर दें। इसके अतिरिक्त 7 से 8 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से पाउडर सल्फर को फसल के ऊपर बुरकें। इन सभी सामान्य उपायों को अपनाकर पाले से फसलों पर होने वाले दुष्प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed