फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Family Slept in Cattle Shed as Thieves Broke Into House

कासगंज: फसल बेचकर घर में रखी थी रकम, आधी रात को आए चोर; नकदी सहित जेवर भी चुरा ले गए

Sat, 19 Sep 2026 01:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 01:22 PM IST
सार

कासगंज के पटियाली क्षेत्र के घोसगंज गांव में परिवार के घेर में सोने के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर 76 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह घर पहुंचने पर वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Family Slept in Cattle Shed as Thieves Broke Into House
कासगंज में चोरी की बड़ी वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसगंज में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ग्राम घोसगंज निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गणपति शुक्रवार शाम रोज की तरह अपने घर में ताला डालकर पत्नी और बच्चों के साथ कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर में पशुओं की रखवाली के लिए सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब कुलदीप अपने घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था ।
विज्ञापन


यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिवार की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि चोर घर से तंबाकू बेचकर रखे गए 76 हजार रुपये नकद, सोने की जंजीर, सोने की झुमकी, सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी के हाथफूल ,चांदी का कमर का गुच्छा सहित कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed