फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Family members, upset over inter-caste love marriage, attacked the couple.

Kasganj News: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजन ने दंपती पर किया हमला

Thu, 08 Jan 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 08 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजन ने बीच सड़क पर बेटे और बहू पर हमला कर दिया। महिला ने सदर कोतवाली में ससुराल के छह सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि हमले में पति का हाथ टूट गया। गली जौरा-बौरा नदरई गेट निवासी प्रतिमा रानी ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि किशन कुमार के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले रंजिश मानने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। 3 जनवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे वह पति के साथ किसी काम से बाहर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे ससुरालियों ने घेर लिया। आरोपी शिवचरन, जगदीश, मुकेश, जशोदा, रेनू और अर्जुन ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। उनके पति के हाथ की हड्डी टूट गई। किसी तरह दोनों ने भागकर जान बचाई। महिला का आरोप है कि इससे पहले 21 नवंबर 2019 को भी आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया था, जिसकी प्राथमिकी सदर कोतवाली में दर्ज है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed