फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Faith overpowered the cold, people took a dip in the Ganga with faith.

Kasganj News: ठंड पर भारी पड़ी श्रद्धा, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 04 Jan 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 04 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Faith overpowered the cold, people took a dip in the Ganga with faith.
फोटो18कछला गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। कड़ाके की ठंड और शूल सी चुभती हवाएं। एक ओर ठंड से बचने के लिए लोग रजाई में दुबके थे तो वहीं ओर धार्मिक आस्था के चलते हजारों लोगों ने हाड़ कंपाती सर्दी को धता बताते हुए गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा पर भीषण गलन भरी ठंड के बीच तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी, लहरा गंगाघाट, कछला एवं कादरगंज गंगाघाट पर स्नान-दान के लिए बड़ी सख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगाघाट पर पहुंचने लगे। देर शाम तक घाटों पर स्नान का सिलसिला चलता रहा। तीर्थनगरी में राजस्थान, मध्यप्रदे, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने तीर्थपुरोहितो से अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए अनुष्ठान कराने के बाद गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा अर्चना व आरती कर प्रसाद बांटा। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा भी की। परिक्रमा मार्ग में बैठे ठंड से ठिठुर रहे गरीब निर्धनों को कंबल व खाने-पीने की वस्तुएं दान की। संत आश्रमों में पहुंचकर संत महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने सतर्कता की दृष्टि से हरि की पौड़ी के घाटों पर गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कादरगंज गंगाघाट पर गंगास्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सूर्योदय के साथ ही गंगास्नान का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन हर हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन, दीपदान और दान-पुण्य किया। घाट के समीप स्थित मौनी बाबा आश्रम सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दान-दक्षिणा अर्पित की तथा ब्राह्मणों को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed