{"_id":"6a91c89e67b3d77aff0bc93e","slug":"erosion-has-started-on-the-earthen-embankment-at-barauna-kasganj-news-c-175-1-kas1001-152912-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बरौना में कच्चे तटबंध पर शुरू हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बरौना में कच्चे तटबंध पर शुरू हुआ कटान
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। बरौना गांव में पिछले चार वर्षों से कटान की आपदा झेल रहे ग्रामीणों की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही कच्चे तटबंधों पर कटान तेजी से शुरू हो गया है, जिससे महज कुछ ही घंटों में 50 से 60 मीटर लंबा तटबंध इसकी चपेट में आ गया है।
गांव में करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में गंगा पहले भी भारी कटान कर चुकी है। इस साल सिंचाई विभाग ने 350 मीटर लंबाई में बोल्डर पिचिंग स्टड जरूर बनवाए थे जो फिलहाल क्रियाशील हैं लेकिन इसके बावजूद कच्चे हिस्से पर धारा का प्रहार जारी है।
कटान शुरू होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तटबंध पर इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को दी। सूचना पाकर सक्रिय हुई विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके में फौरन रेत भरी बोरियां डालने का काम शुरू कर दिया। हालांकि इसके बावजूद कटान पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
ग्रामीण मुकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शुरू हुआ यह कटान बहुत तेजी से हो रहा है, जिससे गांव वालों में भारी चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।
वर्जन-
बरौना में कटान की सूचना मिली है। इस पर सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर कटानरोधी कार्य शुरू कराया है। लगातार निगरानी शुरू कर दी गई है- संदीप जैन, एसडीओ सिंचाई