{"_id":"6a6a3c1cf9592716090d6704","slug":"encroachment-on-village-community-land-sparks-public-outrage-protest-held-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151377-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे से लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे से लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो24कासगंज में कलेक्ट्रेट परिसर पर आक्रोश जताते ग्रामीण। स्रोत:स्वयं
कासगंज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत ज्याउद्दीनपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले में डीएम ने तहसीलदार को जांच के लिए निर्देश दिए हैं।
गांव ज्याउद्दीनपुर निवासी उमेश कुमार, सुरेश चंद्र, कमलेश कुमार व अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान गांव में सिक्सलेन मार्ग पर स्थित तालाब की जमीन पर कब्जा कर रहे है। इससे लोगों में आक्राेश है।
उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाला पानी तालाब में एकत्रित होता है, अगर भूमि पर कब्जा हो गया तो गांव के पानी की निकासी की समस्या बनेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रूका। बुधवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पर पहुंचे।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर अवैध कब्जा रोकने की मांग की। सदर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। तालाब की भूमि को नापकर खतौनी के हिसाब से भूमि को पूरा कर दिया है।