फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Due to rain electricity supply was disrupted 20 thousand people were in the darkness

UP: बारिश से हुई बिजली गुल...20 हजार लोग अंधेरे में रहे, पानी के लिए भी तरसे; अब है ये हाल

Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

बारिश से बिजली की लाइन में फाॅल्ट हो गया। कई बस्तियां अंधेरे में डूब गईं। रातभर लोग अंधेरे में रहे। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया।

विज्ञापन
Due to rain electricity supply was disrupted 20 thousand people were in the darkness
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में बुधवार की रात को हुई बारिश से लाइनों में फॉल्ट आ गया। इससे बिजली संकट गहरा गया। 20 हजार आबादी ने नाै घंटे तक बिजली संकट झेला। इससे लोगों के सामने पेयजल का भी संकट पैदा हो गया। लोग पेयजल को परेशान रहे।
विज्ञापन


यहां हुआ फाॅल्ट
बारिश के बीच रात तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिलराम गेट, गली बोहरान, गली मीना बाजार, तहसील रोड, सोरोंगेट, सहित अन्य बस्तियों में बिजली का संकट गहरा गया। रात भर रुक-रुक कर बारिश हाेने से कर्मी रात में लाइन में आए फॉल्ट को सही नहीं कर सके। 
विज्ञापन


 

पानी का संकट हुआ खड़ा
इससे रात भर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे रात भर बस्तियां अंधेरे में डूबी रहीं। दिन निकलने पर भी बारिश होने से फॉल्ट तलाश करने में कर्मियों को समस्या आई। आपूर्ति न मिलने से लोगों के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया। 

 

पालिका की आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। सुबह लगभग 10 बजे बारिश बंद होने के बाद कर्मी फॉल्ट तलाशने में जुट गए। लगभग दो घंटे में समस्या दूर हो सकी। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी। अवर अभियंता जय गोविंद ने बताया कि उपकेंद्र की लाइनों में फॉल्ट आ जाने से आपूर्ति बाधित हुई। फॉल्ट को सही करके आपूर्ति चालू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed