फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Drains are choked at many places in Hodalpur, there are heaps of garbage.

Kasganj News: होडलपुर में जगह-जगह नालियां चोक, गंदगी के ढेर लगे

Thu, 15 Jan 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 15 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drains are choked at many places in Hodalpur, there are heaps of garbage.
फोटो12सोरोंजी के गांव होडलपुर में नाला चोक होने से सड़क पर हुआ जलभराव । संवाद
सोरोंजी। क्षेत्र का गांव होडलपुर गंदगी से बेहाल है। सफाई न होने से नालियां गंदगी से चोक पड़ी हैं। गंदा पानी खड़ंजे पर बह रहा है। गांव में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। गांव से होकर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग भी जाता है, ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा के पौराणिक स्थल भागीरथी गुफा, वनखंडेश्वर महादेव होडलपुर की सीमा में स्थित है। जिनमें दर्शन पूजन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गंदगी देख उनकी भावनाएं आहत होती हैं। यहां गांव की गलियों में अतिक्रमण के कारण गंदगी की समस्या है। ग्रामीण सड़क किनारे गोबर, कचरा आदि डालते हैं। सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते। जिससे संक्रामक रोग पनपने की आशंका है। ग्रामीण धर्मवीर, तिलक, रामप्रसाद, बॉबी, देवकिशन, बहादुर, नरेश आदि ने गांव में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed