{"_id":"682d8ac8113e3f07af0d319c","slug":"doctor-death-devendra-sharma-used-to-throw-dead-bodies-in-hazara-canal-for-crocodiles-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'डॉक्टर डेथ' इस नहर में खेलता था खूनी खेल...लाश को बनाता था मगरमच्छों का निवाला; दहशत में रहते हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'डॉक्टर डेथ' इस नहर में खेलता था खूनी खेल...लाश को बनाता था मगरमच्छों का निवाला; दहशत में रहते हैं ग्रामीण
Wed, 21 May 2025 01:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 21 May 2025 01:42 PM IST
सार
डॉक्टर डेथ' के रूप में कुख्यात डॉक्टर देवेंद्र शर्मा किडनी प्रत्यारोपण के बाद लाशों को कासगंज की हजारा नहर में मगरमच्छों का निवाला बनाता था। हजारा नहर में मगरमच्छ बड़ी संख्या पाए जाते हैं। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में रहते हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर डेथ उर्फ देवेंद्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान से पकड़े गए एक सीरियल किलर ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया है कि अपराधी तत्व अपने अपराध छिपाने के लिए हजारा नहर के मगरमच्छों का सहारा लेते हैं। यह नहर जिले के एक बड़े हिस्से से होकर बहती है और इसमें रहने वाले मगरमच्छ अक्सर रिहायशी इलाकों, खासकर कांशीराम कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निकल आते हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी रहती है। हाल ही में, कांशीराम कॉलोनी में एक मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों को रातभर जागकर गुजारनी पड़ी थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किए गए अलीगढ़ निवासी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, जो एक सीरियल किलर है ने खुलासा किया कि वह किडनी निकालकर प्रत्यारोपण करने के बाद शवों को हजारा नहर में फेंक देता था। उसका मकसद था कि मगरमच्छ शवों को खा जाएं और सबूत नष्ट हो जाएं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधी अक्सर अपराध करने के बाद शवों को नहरों में डालते रहते हैं। समय-समय पर पुलिस ऐसे अज्ञात शव बरामद भी करती रहती है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
'डॉक्टर डेथ' के रूप में कुख्यात एक सीरियल किलर को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल पैरोल पर भागने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि अपराधी को राजस्थान के दौसा के एक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह झूठी पहचान के साथ पुजारी के रूप में रह रहा था। आयुर्वेद चिकित्सक से अपराधी बने 67 वर्षीय देवेंद्र शर्मा को कई हत्या के मामलों में दोषी ठहराया गया था और वह अपने पीड़ितों के शवों को उत्तर प्रदेश के कासगंज में हजारा नहर के मगरमच्छों से भरे पानी में फेंकने के लिए कुख्यात था।