फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DM gets angry over Block Mission Manager's absence, orders for action

Kasganj News: ब्लॉक मिशन मैनेजर के अनुपस्थित मिलने पर डीएम हुए नाराज, कार्रवाई के निर्देश

Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय सोरोंजी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाॅक मिशन मैनेजर अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकास खंड के लेखाकार को सर्विस बुक में नॉमिनी के निर्धारित कागज नहीं लगे होने पर व रजिस्टर पूर्ण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न योजनाओं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को कार्यालय की कार्य प्रणाली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं पर प्राथमिकता से क्रियान्वयन किया जाए। पारदर्शी व समयबद्ध रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने खंड विकास कार्यालय में सफाई व्यवस्था व प्रकाश व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed