फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Disposal of 87 complaints in electricity camp

Kasganj News: विद्युत शिविर में 87 शिकायतों का निस्तारण

Sat, 16 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 87 complaints in electricity camp
फोटो31नगला पट्टी में आयोजित ​शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनते विद्युत निगम अ​धिकारी। स्
कासगंज। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत निगम की ओर से शनिवार को प्रभुपार्क, नदरई और नगला पट्टी विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में स्मार्ट मीटर, गलत बिजली बिल, ऑनलाइन भुगतान और मोबाइल एप से जुड़ी शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही 96 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 87 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 जून तक विभिन्न उपखंडों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रभुपार्क, बिलराम, किनावा, नदरई, भिटौना ग्रामीण और नमैनी उपखंड शामिल हैं। शनिवार को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। दो दिनों में 96 शिकायतें पहुंची। स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग आने, बिल संशोधन, बिजली कनेक्शन अपडेट और एप संचालन सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर एक समस्या का समाधान कराया। कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने और विभागीय एप के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में मौजूद कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि दो दिन में 96 में से 87 शिकायतों का निस्तारण किया है। अन्य शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed