{"_id":"6a2eeca4553d75aec302bfe0","slug":"devotees-will-throng-for-a-holy-dip-in-the-ganges-today-on-the-occasion-of-somvati-amavasya-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1085058-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सोमवती अमावस्या पर आज, गंगा स्नान को उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सोमवती अमावस्या पर आज, गंगा स्नान को उमड़ेंगे श्रद्धालु
Sun, 14 Jun 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान करेंगे। श्रद्धालुओं ने एक दिन पूर्व ही तीर्थपुरोहितों के आवासों, धर्मशालाओं , गंगा घाट किनारे डेरा डाल लिया। नगरपालिका ने गंगाघाट पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगर पालिका ने तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हरि की पौड़ी, नगर क्षेत्र, बाईपास मार्ग पर रात्रि पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। रविवार को मेला ग्राउंड और हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। तीर्थनगरी में जगह जगह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने खुद भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पंडित ब्रज कुमार गौड़ ने बताया कि इस दिन पितरों को तर्पण और पिंडदान करने से उन्हें शांति मिलती है। अमावस्या और सोमवार का यह दुर्लभ संयोग शिवजी की कृपा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागृति प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम है।
विज्ञापन