{"_id":"6966759fe0077f06a00f2c46","slug":"devotees-will-no-longer-face-problems-in-going-to-lahara-road-tracks-are-being-constructed-kasganj-news-c-25-1-agr1008-964625-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: श्रद्धालुओं को अब लहरा जाने में नहीं होगी दिक्कत, सड़क की बनाई जा रहीं पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: श्रद्धालुओं को अब लहरा जाने में नहीं होगी दिक्कत, सड़क की बनाई जा रहीं पटरियां
Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो20सोरोंजी लहरा मार्ग पर नवनिर्मित सड़क के दोनों ओर बनाया जा रहा फुटपाथ । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। सोरोंजी-लहरा गंगाघाट मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरण होने से अब श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। सड़क के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग फुटपाथ का निर्माण करा रहा है इससे महाशिवरात्रि कांवड़ मेले में आने वाले कांवड़ियों को आसानी होगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से 8.21 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है। इस 3.75 मीटर चौड़े मार्ग की चौड़ाई 1.75 मीटर बढ़ाकर 5.50 मीटर की गई है। सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ भी बन रहा है। पहले मार्ग कम चौड़ा होने से आमने-सामने आने पर वाहन फंस जाते थे और जाम लग जाता था। बड़े स्नान पर्वो पर राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लाखों श्रद्धालु अपने वाहनों से लहरा गंगा घाट आते हैं। सड़क चौड़ीकरण व निर्माण से श्रद्धालुओं व कांवड़ियों का सफर अब आसान होगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद फुटपाथ निर्माण का कार्य चलने पर अंकित शर्मा, अरुण सक्सैना, आकाश महेरे, धर्मेंद्र कुमार, शोभित गौड, उमेश बौहरे आदि ने खुशी जताई है।