{"_id":"66841261726a1282970e2f59","slug":"devotees-of-bhole-baba-also-become-victims-of-accident-in-kasganj-two-years-ago-ten-people-died-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकार हरि: भोले बाबा के भक्त पहले भी हो चुके हादसे का शिकार, दस लोगों की हुई थी मौत... कई थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकार हरि: भोले बाबा के भक्त पहले भी हो चुके हादसे का शिकार, दस लोगों की हुई थी मौत... कई थे घायल
Tue, 02 Jul 2024 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:14 PM IST
सार
भोले बाबा के भक्त पहले भी हादसे का शिकार हो चुके हैं। दो वर्ष पहले दस लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
आश्रम में सिर झुकाकर जय जयकार करते भक्त
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में भोले बाबा के सत्संग व आश्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्तों का रेला होता रहा है। अत्यधिक भीड़ के कारण मार्गों पर दबाव रहता है। पटियाली की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ उमड़ती है। ऐसी स्थिति में कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में तीन मई को पटियाली-कायमगंज मार्ग पर सुबह के समय बोलेरो और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत में करीब दस लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर लोग घायल हुए। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग थे। बोलेरो और ऑटो दोनों ही वाहन मंगलवार को भोले बाबा के आश्रम में आने जाने वाले थे।
विज्ञापन
इस हादसे से उस समय तमाम सवाल खड़े हुए। यह हादसा अशोकपुर गांव के निकट हुआ था। इससे पूर्व भी ट्रेन की चपेट में आकर दो भक्त महिलाएं व एक बच्ची ट्रेन हादसे में मौत का शिकार हुईं। इस तरह के तमाम हादसे होते रहे हैं, लेकिन इन हादसों के बावजूद भोलेबाबा के भक्तों के आश्रम में आने का सिलसिला कभी रुका नहीं।
विज्ञापन