फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dev and Sandeep from Nai Haveli died by drowning in the canal.

Kasganj News: नई हवेली के देव और संदीप की हुई थी नहर में डूबने से मौत

Sun, 21 Jun 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 21 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर के ततारपुर बांध के पास से बरामद दो शवों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों की पहचान सहावर गेट स्थित नई हवेली निवासी संदीप (22) पुत्र सुंदर माली और देव (10) पुत्र अरविंद लोधी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर शवों के फोटो और पहचान संबंधी सूचना वायरल होने पर परिजन को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

हजारा नहर पर शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे ततारपुर बांध के निकट पक्की नहर में दो शव उतराते हुए दिखाई दिए थे। ढोलना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। उस समय उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शनिवार को परिजन ने दोनों के लापता होने की सूचना यूपी-112 पर दी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और पुलिस द्वारा जारी पहचान संबंधी जानकारी देखकर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। वहां उन्होंने शवों की पहचान संदीप और देव के रूप में की। बालक के पिता अरविंद ने बताया कि संदीप 18 जून की सुबह देव को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह नहीं लौटे थे। उन्होंने बताया कि आस-पास के क्षेत्र में उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर उनका फोटो वायरल होने के बाद शव की पहचान हुई। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि हजारा नहर से बरामद दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed