{"_id":"6aa050d8cf49fccb530d85ed","slug":"delhi-police-raids-in-murder-case-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153512-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में दी दबिश
विज्ञापन
कासगंज। राजधानी दिल्ली में हुई हत्या के एक मामले में द्वारका साउथ थाना पुलिस ने अशोकनगर स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। इस दौरान उसके घर से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के निरीक्षक रमेश चंद्र के नेतृत्व में एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप और सुरेंद्र की टीम मंगलवार को हत्या के मामले में वांछित आरोपी भूपेंद्र पाल उर्फ नन्हें को पीसीआर रिमांड पर लेकर सदर कोतवाली पहुंची।
कोतवाली से हेड कांस्टेबल कृष्णकांत और कांस्टेबल पंकज कुमार को दिल्ली पुलिस टीम के साथ रवाना किया गया। दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी भूपेंद्र पाल निवासी गली नंबर 05 अशोक नगर को उसके आवास पर लेकर पहुंची, जहां से तलाशी के दौरान मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। वह इससे पहले सदर कोतवाली में दर्ज अपहरण और षड्यंत्र से मामले में जेल जा चुका है। मोबाइल की बरामदगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।