शादीशुदा युवक से बनाए संबंध: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म
कासगंज में शादीशुदा युवक से युवती को इश्क हो गया। उसके गर्भवती होने पर प्रेमी ने ऐसा सिला दिया कि वह एकदम अकेले पड़ गई। समाज के ताने सुनकर भी उसने गर्भपात नहीं कराया और कब्रिस्तान में बेटी को जन्म दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक युवती को शादीशुदा युवक से इश्क हो गया। दूरियां बर्दाश्त न हुईं तो सारे बंधन तोड़कर दोनों एक हो गए। युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। वह बच्चे को जन्म देना चाहती थी। समाज के ताने सुनकर सोमवार को युवती ने कब्रिस्तान में एक बेटी को जन्म दिया।
घटना सहावर थाना क्षेत्र के कस्बा की है। यहां की रहने वाली एक युवती को कस्बा के ही रहने वाले एक शादीशुदा युवक से इश्क हो गया। दोनों चार वर्षों से एक दूसरे से प्यार कर रहे थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि इसकी जानकारी उनके परिजन को भी थी। युवती के परिजन शादी करने को भी राजी थे, लेकिन युवक शादी नहीं करना चाहता था।
यह भी पढ़ें- मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से की गई अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्या
प्रेमी ने गर्भपात कराने की बात कही
दोनों के संबंध चलते रहे। एक दिन युवती ने अपने प्रेमी को गर्भवती होने की जानकारी दी। इस पर उसके होश उड़ गए। उसने उसे गर्भपात कराने की बात कही। युवती राजी नहीं हुई। वह इस बच्चे को जन्म देना चाहती थी। इसके लिए वह समाज के ताने सहती रही। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर वह किसी को तकलीफ न देने के उद्देश्य से कब्रिस्तान की तरफ चली गई।
मायूस होकर बच्ची लेकर लौट गई
युवती ने कब्रिस्तान में एक बच्ची को जन्म दिया। इस पर परिजन व कस्बा निवासी उसे उसके प्रेमी के घर लेकर पहुंचे। लेकिन, घर के सभी लोग फरार हैं। वह काफी देर तक उनके आने की आस में घर के सामने बैठी रही। जब घंटों कोई नहीं आया तो वह मायूस होकर बच्ची को लेकर अपने घर लौट गई।
यह भी पढ़ें- रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजा धमकाकर चाची के साथ करता रहा गंदा काम, जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी उड़े होश
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। एसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। अभी किसी तरह की शिकायत परिजन ने नहीं की है। न ही सूचना दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।